महिला थाना ने 03 परिवार के मध्य सुलह समझौता कराकर परिवार को बिखरने से बचाया

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के निर्देश पर शुक्रवार को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केन्द्र/नई किरण (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 05 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई। जिसमें परामर्श के बाद 03 पत्रावली का सफल निस्तारण कर 03 परिवार को बिखरने से बचाया गया व 02 पत्रावली में वार्ता प्रचलित है। 03 परिवार को बिखरने से बचाने में महिला थानाध्यक्ष शाइस्ता, उप निरीक्षक रामनारायण शुक्ला, महिला हेड कांस्टेबल सत्या त्रिपाठी, महिला हेड कांस्टेबल सविता सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं निस्तारित पत्रावली में खुशबू पत्नी दयाराम निवासी ग्राम रसूलपुर थाना बांसी, आरती पत्नी शैलेश निवासी ग्राम गोसाईगंज थाना मोहना एवं आसिया पत्नी सेराज निवासी रेहरा बाजार सुभाष नगर थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर थी।




