उत्तर प्रदेशसोनभद्र
बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ’ ऋषभ रुणवाल’ के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी ’ विनय प्रभाकर साहनी’ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना म्योरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा थाना म्योरपुर पर पंजीकृत ’मु0अ0सं0-77/2026, धारा 69, 351(3) बीएनएस’ से संबंधित वांछित अभियुक्त ’गोपाल सिंह पुत्र उदित सिंह, निवासी ग्राम रासपहरी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 27 वर्ष’ को ’09.07.2026’ को गिरफ्तार किया गया।




