गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

करमा पुलिस द्वारा गुण्डा अधिनियम के अभियुक्त के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई, नियमानुसार नोटिस तामील

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल’ के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय’ के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक करमा सूर्यभानके नेतृत्व में थाना करमा पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के एक अभियुक्त के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की गई। अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक), द्वारा वाद संख्या-1864/2023 (कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या-क्202316660001864), राज्य बनाम रहमान में पारित आदेश के अनुपालन में थाना करमा पुलिस द्वारा अभियुक्त रहमान पुत्र सकील अहमद, निवासी ग्राम बहेरा, थाना करमा, उम्र लगभग 28 वर्ष को नियमानुसार नोटिस तामील कराते हुए आदेशों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया तथा उसके विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button