गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

सड़क पर हो रहे जल जमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

दैनिक बुद्ध का संदेश
डाला/सोनभद्र। मानकों को ताख पर रखकर बनाए गए नवनिर्मित तेलगुड़वा -कोन संपर्क मार्ग में हो रहे जल जमाव से आवागमन करने वाले राहगीरों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।कोटा गांव में सड़क पर हुए जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। चोपन विकास खंड अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के कोटा खास में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश होते ही सड़क पर जलजमाव हो गया जिससे स्कूली बच्चों समेत राहगीरों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि उक्त संपर्क मार्ग के निर्माण में लगभग 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है मानक विहीन कार्य के कारण जगह-जगह सड़क पर हो रहे जलजमाव से परेशान कोटा गांव के दर्जनों लोगों ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क को दुरुस्त करने की मांग किया गया। ग्रामीण निर्भय चौधरी ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया। कोटा खास बाजार में सड़क को एक स्तर पर नहीं बनाया गया है। सड़क के दोनों किनारों को ऊंचा कर दिया गया है जिससे बारिश का पानी सड़क के मध्य में जमा हो जाता है और जलभराव की स्थिति बन जाती है।पानी निकासी नहीं होने से पैदल व मोटरसाइकिल सवारों को आवागमन में असुविधा हो रही है। लवकुश प्रजापति ने कहा कि कई बार बाइक सवार महिलाएं और बच्चे फिसलकर घायल भी हुए हैं ठेकेदार ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरती है। सड़क लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन गुणवत्ता खराब है। कोटा खास मार्ग से स्कूली बच्चों का भी आना-जाना होता है पास में स्कूल भी है दुर्घटना से बचाव के लिए स्पीड ब्रेकर , सड़क की दोनों तरफ नाली निर्माण और दोनों तरफ पटरी नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं उक्त समस्या का समाधान यदि जल्द नहीं कराया गया तो हम ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। नागेंद्र ने बताया कि तेलगुडवा तिराहे पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान वाराणसी शक्तिनगर मार्ग की सड़क को बराबर करने के लिए खोदा गया था लेकिन सड़क निर्माण के दौरा संपर्क मार्ग को ऊंचा कर दिया गया जिससे वाराणसी शक्ति नगर मार्ग निचे हो गया जंहा बड़े-बड़े गड्ढे बनते जा रहे हैं उस में आए दिन बाइक सवार व साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं लेकिन सड़क कार्यदाई ठेकेदार व पीडब्लूडी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी व जेई ध्यान नहीं दे रहे हैं । इस दौरान अमरेश उपाध्याय, लवकेश प्रजापति आकाश उपाध्याय, धर्मदेव उपाध्याय पीयूष, पुज्जु दीपक कार्तिक आदि स ग्रामीण मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button