गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कैनवस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी टीम को मिला शील्ड

सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ अन्तर्गत ग्राम सभा सीतारामपुर में ग्रीन पार्क स्टेडियम मकनपुर के तत्वाधान में बीस दिवसीय कैनवस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके क्रम में शनिवार को फाइनल मुकाबले का आयोजन हुआ। अन्तिम मैच कुंज पॉलीक्लिनिक गौरा बाजार व न्यू इंडिया अलीदापुर के बीच खेला गया। कुंज क्लीनिक के कप्तान शैलेन्द्र उर्फ विराट ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैशला लिया। जिसमें खिलाड़ियों ने 15 ओवर में 05 विकेट खोकर 189 रन बनायें। कुंज क्लीनिक टीम में सबसे ज्यादा साहिल 69 सम्राट ने 55 रन बनायें। वहीं दूसरी पारी में न्यू इंडिया के कप्तान करीम ने टीम को बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी, जो मैच खेलते हुए 13 ओवर में पूरी विकेट गवाने के बाद 120 रन ही बना सकी। 69 रन से न्यू इंडिया की टीम पराजित हो गई। मैन ऑफ दी मैच/सीरीज सम्राट को मिला।विजयी खिलाड़ियों को ग्राम प्रधान अलीदापुर, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज चौबे ने शील्ड प्रदान किया। इस दौरान क्षेत्र की बड़ी संख्या में मैच का आनन्द लेती दिखीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!