उत्तर प्रदेशबहराइच
उपनिरीक्षक लेखा अंजनी राय के गैर-जनपद स्थानान्तरण पर दी गयी विदाई

बहराइच। जनपद में उपनिरीक्षक लेखा के पद पर कार्यरत एकाउन्टेंट अंजनी राय के जनपद श्रावस्ती स्थानान्तरण पर प्रस्थान करने पर दिनांक 12.05.2025 को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय बहराइच में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्प गुच्छ व उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई। विदाई समारोह के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, उपनिरीक्षक लिपिक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं दी गई।




