गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

सोनभद्र : भाजपा कार्यालय पर मनाई गयी प, दीनदयाल उपाध्याय की पूण्यतिथि

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। राष्ट्रचिन्तक एवं एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर राज्यसभा सांसद रामशकल भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजली दी और जनपद के सभी बूथों पर पं0दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रुप में मनाया।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद रामशकल ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन देश और समाज को दिया पं0 दीनदयाल से प्रेरित होकर उनके विचारों को आत्मसात करते हुए आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंन्द्र भाई मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसी तरह से कार्य कर रहे है, उन्ही के विचारो पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन बनी है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके सपनों को साकार किया है। कोरोना जैसी वैश्विक बिमारी के समय कोरोना काल में अन्त्योदय की भावना को सामने रखा और अंतिम पायदान पर खड़े हर गरीब की चिन्ता की आत्मनिर्भर भारत की शक्ति से देश में एकात्म मानव दर्शन को सिद्ध किया पं0 दीनदयाल एक कुशल संगठनकर्ता थे अन्त्योदय और एकात्म मानव के जनक रहे समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ अन्तिम व्यक्ति को समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए उनके अन्त्योदय के विचारधारा पर चलकर संगठन आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है, उनके सिद्धांतो व सपनो को साकार करना ही उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि समाज की अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का कल्याण व विकास पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश मे योगी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पं0 दीनदयाल उपाध्याय के सपनो को पूरा कर रही है। डबल इंजन की सरकार आज जो कार्य कर रही है यही सपना पं0 दीनदयाल उपाध्याय का था अपने कालखण्ड में उन्होने घोषणा की थी जब हम सत्ता मे आयेंगे तो एकात्म मानववाद और अंत्योदय वास्तविक रुप में दिखेगा यह कार्य भाजपा सरकार ने साकार किया है। पं0 दीनदयाल उपाध्याय के प्रेरणा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व योगी के मार्गदर्शन में अनेको लोककल्याणकारी कार्यक्रम चला रही है, जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध व ईमानदारी से कार्य कर रही है। इस मौके पर अनूसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, राकेश मेहता, अनुपम तिवारी, अनूप तिवारी, जिला संयोजक आईटी विभाग अभय सिंह, राजन पाण्डेय, कैलास तिवारी सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button