सपा में प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए रेहान खान,खुशी

लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के लिए समर्पित पलिया निवासी रेहान खान को उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र प्रदेश कार्यालय से जारी होने के बाद रेहान के चाहने वालों में खुशी की लहर देखी जा रही है। नव नियुक्त रेहान खान को मुबारकबाद देने के लिए लोग उनके आवास पर पहुंच कर उनको मुबारकबाद पेश कर रहे हैं। फोन पर भी लोग उन्हें मुबारकबाद पेश कर रहे हैं। संवाददाता से बातचीत के दौरान रेहान खान ने बताया कि मैं समाजवादी पार्टी के लिए समर्पित हूं मेरी मेहनत और लगन को देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की कार्यकारिणी ने लिए यह फैसला लिया है। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लालपाल का धन्यवाद अदा करता हूं।रेहान खान ने बताया में समाजवादी पार्टी के लिए पहले भी समर्पित था और आगे भी समर्पित रहूंगा। उन्होंने का सन 2027 में बदलाव लाने के लिए पहले से की जनता के बीच पहुंच रहे हैं। जनता के बीच बहुत सारी समस्याएं हैं।सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक सीधा नहीं पहुंच रहा है। स्वच्छ पेयजल को लेकर जो सरकार दावा कर रही है लोगों के घरों में स्वच्छ पेयजल अभी तक नहीं पहुंचा है। ग्राम पंचायतो में बनाई गई पानी की टंकियां और घरों में किए गए कनेक्शन सिर्फ सोपीस साबित हो रहे हैं। महंगाई के चलते जनता त्राहि त्राहि कर रही है। गन्ने के भुगतान को लेकर किसान परेशान है। किसानों को समय पर गन्ने का भुगतान न मिलने से उनको तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। किसान अपनी गन्ने की फसलों को छोड़कर केले की फसलों का रुख कर रहे हैं। 14 दिनों में किसानों के गन्ने का भुगतान दिए जाने का वादा सरकार का खोखला है।किसान अपनी फसलों को आवारा जानवरों से बचने के लिए खेतों में दिन-रात एक कर रहे हैं। गरीब और गरीब और अमीर और अमीर होता जा रहा है। हर मुद्दे पर सरकार फेल होती हुई दिख रही है। आम आदमी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है सरकार के कानून में जून नहीं रेंग रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। हाल ही में लखीमपुर में पुलिस हिरासत में तीन मौतें हुई है। परिजन न्याय के लिए अगर आवाज उठाते हैं तो उन पर मुकदमे लिखने और गैंगस्टर बनाने की धमकी दी जाती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में वीडियो वायरल हुए थे जिसमें देखा जा सकता है कि एक इंस्पेक्टर और एक सीओ परिजनों से किस तरह पेश आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से आर्थिक मदद की गई है। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया है की सन 2027 में सरकार बनने के बाद उन दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा की जनता अब ऊब चुकी है। सन 27 में जनता एक बड़ा बदलाव लेकर आएगी।जनता आप पूरी तरह बदलाव का मन बना चुकी है।