गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सेहरी ईस्टेट कुंवर विक्रम सिंह ने महाराणा प्रताप सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। महान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को सेहरी इस्टेट स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सहकारी बैंक समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर विक्रम सिंह ने महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सिंह त्याग, बलिदान, शौर्य और स्वाभिमान की जीवंत मिसाल थे। उन्होंने घास की रोटी खाकर और पानी पीकर जीवन व्यतीत करना स्वीकार किया, लेकिन किसी भी परिस्थिति में विदेशी या अत्याचारी शासन की पराधीनता स्वीकार नहीं की। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र की स्वतंत्रता और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप सिंह ने अपने अद्भुत पराक्रम और अटूट राष्ट्रभक्ति से यह सिद्ध कर दिया कि स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करना ही सच्चा धर्म है। उनका जीवन चरित्र आज भी देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। महाराणा प्रताप द्वारा चुना गया स्वाधीनता का मार्ग आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस और संकल्प की ऊर्जा प्रदान करता रहेगा। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप सिंह के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!