प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन से अपनी समस्याओं को अवगत कराया

सिद्धार्थनगर। सोमवार को सिद्धार्थनगर के प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन से अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्ट सभागार में बैठक किया जिसमें प्रधानों ने अपनी-अपने समस्याओं को जिला अधिकारी से अवगत कराया उन्होंने सब की बात सुनकर संज्ञान लेकर सभी लोगों के उत्तर को गंभीरता पूर्वक दिया और कहा कि आप लोगों की हर संभव हम लोग सहयोग करेंगे लेकिन आप लोग भी अपने कार्यों में पारदर्शिता ले ताकि जनता जनार्दन आप लोगों के कार्यशैली से बेहतर समझ सके हम आप लोगों के सहयोग में पूरा सहयोग करेंगे और आगामी आने वाला चुनाव भी है अगर आप लोग बेहतर करेंगे तो हम लोग का भी सम्मान उसमें आगे बढ़ेगा इसलिए आप लोगों से भी अनुरोध करेंगे कि आप लोग बेहतर जनता के लिए कम करें आपकी जो समस्याएं आई हैं उन बिंदुओं पर हम लोग अपने पदाधिकारी से बैठक कर आपकी समस्याओं को समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे जिसमें जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा ,गोविंद पासवान, सरबजीत पासवान और सुहेल अहमद प्रधान,मनोज कुमार जायसवाल, रमेश कुमार प्रधान, निवेश निषाद, लवकुश प्रधान, सुनील कुमार पांडे प्रधान प्रतिनिधि, आदि कई लोग मौजूद रहे।




