गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मोहम्मद आमिर नें बढ़ाया जनपद का मान मास्टर ऑफ साइंस में मिला गोल्ड मेडल

सिद्धार्थनगर। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी उ०प्रदेश लखन के 16वाँ दीक्षित समारोह लखनऊ में भव्य रूप से हुआ आयोजित । लखनऊ में आयोजित 16वां दीक्षांत समारोह में मोहम्मद आमिर ने मास्टर ऑफ साइंस केमिस्ट्री विषय में परीक्षा वर्ष 2023- 2024 में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद सिद्धार्थनगर निवासी के लाल ने उक्त यूनिवर्सिटी के विश्व विद्यालय के ‘‘केमिस्ट्री’’ विषय में अपने कक्षा में प्रथम स्थान पाकर जिले का नाम किया रोशन आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह द्वारा यूनिवर्सिटी के शोध सहित अन्य सेक्शन के छात्र छात्राओं को प्रमाण-पत्र व पुस्तक पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। सिंह ने लोगों संबोधित करते हुए छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसी धन है जीतन खर्च करेंगे उतना ही लाभ होगा । शिक्षा से स्वयं के साथ समूचे परिवार और प्रदेश और देश का विकास होता है। विदित हो कि इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ परिसर में अयोजित कार्यक्रम के दौरान मास्टर ऑफ साइंस केमिस्ट्री विषय में परीक्षा वर्ष 2023- 2024 में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र मूलतः जनपद सिद्धार्थनगर जिला सूचना कार्यालय में नियुक्त प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत नजमुल हुदा के पुत्र मोहम्मद आमिर के रूप में पहचान है। आमिर के पिता नजमुल हुदा ने बताया कि बेटा आमिर शुरू से ही शिक्षा के प्रति कठिन परिश्रम का राही था। जिसे अपने कठिन परिश्रम और मेरे कुशल दिशा निर्देशन और विश्वविधालय के गुरुओं के बेहतर प्रयास से यह मुकाम हासिल हुआ है। वैसे जनपद सिद्धार्थनगर सुदूर जनपद में शुमार हुआ करता था । जो अब प्रतिभा शाली युवाओं का एक हब के रूप में जा ना जाने वाला जनपद हो गया है। जिसमें प्रतिभा देखने को मिल रहा है । यह एक सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि आमिर के कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। और सफलता से परिवार सहित समूचे जिले में खुशी की लहर है। मोहम्मद आमिर लखनऊ विश्वविद्यालय से जनपद सिद्धार्थनगर अपने घर आने के बाद बताया कि इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ में शिक्षा के जगत में जो मुकाम हासिल हुआ है। मेरी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 10 सेंटजेविएसर्स कालेज सिद्धार्थनगर एवं कक्षा 12 लखनऊ पब्लिक स्कूल।लखनऊ से की थी। आमिर ने बताया कि मेरे पिता और माताके कुशल दिशा निर्देशन और कड़ी निगरानी का प्रतिफल है। आमिर ने अंत में यह भी बताया कि इसके बाद मेरी शिक्षा मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भारत सरकार नई दिल्ली से च्ी.क् की शिक्षा ग्रहण हेतु एसजीपीजीआई लखनऊ से होगी। जिसके लिए ऑफर लेटर भी प्राप्त हो चुका है । अब मेरी पी एच डी की शिक्षा एसजीपीजीआई से होनी है। इस अवसर पर इंटीग्रल विश्वविद्यालय लखनऊके प्रो० सैयद वसीम अख्तर चांसलर एवं फाउंडर , उप कुलपति प्रो० जावेद मुसर्रत , सैयद नदीम अखर, प्रो० /चांसलर रजिस्ट्रार मोहम्मद हारिश सिद्दीकी ,एवं विश्वविद्यालय की अन्य प्रो० एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!