गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

जनकपुर में जनसुनवाई व कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर।विकास खंड गैसड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत जनकपुर में रविवार को जनसुनवाई एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक जनकपुर से पहले मस्जिद के सामने स्थित मरहूम अनवार खान के पुत्र डॉ. निसार अहमद खान के आवास पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5रू30 बजे हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों के नेतृत्व में किया गया। जनसुनवाई के दौरान ग्रामवासियों ने सड़क, बिजली, पानी, आवास, पेंशन एवं अन्य जनसमस्याओं को श्रावस्तीदृबलरामपुर सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा एवं विधायक गैसड़ी राकेश कुमार यादव जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा। जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है। वहीं विधायक राकेश कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद एवं गरीब ग्रामीणों को ठंड से बचाव हेतु कंबलों का वितरण भी किया गया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। ग्रामीणों ने इस आयोजन के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजवादी के पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा,पंचायत प्रतिनिधि मुशीर खान पप्पू, स्थानीय कार्यकर्ता पूर्व प्रधान जोगी राम यादव,पूर्व बीडीसी सीता राम,युवा समाज सेवी और बूथ प्रभारी सपा अब्दुला, बीडीसी अतिकुर्रेहमान,संजय विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!