गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसोनभद्र

सोनभद्र: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का वन विहार कार्यक्रम सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
घोरावल/सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खंड घोरावल एवं नगर घोरावल का वन विहार कार्यक्रम रविवार को कंचा पहाड़ी के फट हिया झरने पर सम्पन्न हुआ। विभाग बौद्धिक प्रमुख नंदलाल ने डॉ केशव बलिराम हेडगेवार एवं गोलवरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं ध्वज प्रणाम के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि वन विहार कार्यक्रम के जरिए स्वयमसेवकों को अनुशासन,सेवा, समर्पण एवं प्रकृति के साथ साहचर्य की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम में जिला बौद्धिक प्रमुख रमेश, संतोष, जिला कुटुंब प्रमुख संतोष, खंड संघ चालक गोपी,खंड कार्यवाह दिनेश,खंड सेवा प्रमुख रामानंद पांडेय, गणेश, महेश,अरुण कुमार चौबे,संतोष पांडेय,उमेश,सुग्री,सिद्धिनाथ,रोहित,राजेश के साथ कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य,छोटू पटेल,मनोज चौबे,सुनील चौबे,श्रीपति, विजय यादव दिलीप मौर्य,मनीष सिंह,त्रिलोकी सिंह ने भी प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!