गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

गोल्हौरा पुलिस ने 01 नफर वारण्टी को किया गिरफ्तार

गोल्हौरा/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी इटवा शुबेंदु सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 13/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट तथा वाद संख्या- 66/2025 से सम्बन्धित वारण्टी को रविवार को थाना गोल्हौरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी नसीम अहमद पुत्र सीवली हसन निवासी पिपरारजब थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर है।इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राधेश्याम यादव, हेड कांस्टेबल जयसिंह चौरसिया व आरक्षी मोहन गौड़ मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!