उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
अनुशासन, निष्ठा और समर्पण ही जीवन को आगे बढ़ाते हैं – रणजीत सिंह

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत उसका बाजार स्थित केशरी सिंह विद्या मन्दिर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 8वें के विद्यार्थियों की फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। कक्षा 6 और 7 के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई। प्रबन्धक रणजीत सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम शुभारम्भ किया। रणजीत सिंह ने कहा कि अनुशासन, निष्ठा और समर्पण ही जीवन को आगे बढ़ाते हैं। इस प्रकार केशरी सिंह विद्या मन्दिर पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं की तरफ से सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान निदेशक नीरज सिंह, प्रधानाचार्य राघवेन्द्र सिंह, दुर्गेश, अरविन्द, सुमित, नागेन्द्र, शिवा, निशा, निकहत, प्रिया, शकीना, उषा, सरिता सहित अन्य मौजूद रहें।




