अवैध खनन करते हुए ट्रेक्टर- ट्राली पकड़ा गया

हर्रैय्या सतघरवा/बलरामपुर। हर्रैय्या थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीती रात करीब एक बजे नौवी वाहिनी सशस्त्र सीमाबल खंगरानाका के जवानो को सूचना प्राप्त हुई कि हेंगहा पहाडी नाले मे कई ट्रैक्टर ट्राली अवैध बालू खनन कर रहे है।जवानो ने तुरंत पहुंच कर घेराबंदी कर एक वाहन को बालू लदा पकड़ लिया। तुरंत सीओ ललिया डॉ जितेन्द्र कुमार को जानकारी दी।सीओ ने बालू लदे वाहन को हर्रैया थाने पर लाकर सीज कर दिया। सूत्र के मुताबिक इस समय थाना क्षेत्र के पहाडी नाला हेंगहा। गौरिया जमधरा धौबैनिया व कचनी नाले मे आधी रात के बाद धड़ल्ले से हो रहा है अवैध बालू खनन जिम्मेदार मौन।रात मे सड़कों पर दौड़ रहीं बालू लदी गाड़ियों को देख पुलिसकर्मी मुंह फेर लेते हैं।कार्रवाई न होने से धंधेबाजों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि रात के बजाय भोर पहर तक अवैध खनन कर रहे है।पहाडी नाले से बालू निकालने वाले मजदूर बेखौफ दिखते हैं।धंधेबाजों से जुड़ा एक व्यक्ति किसान के रूप में घाट की पहरेदारी करता है। जैसे ही कोई अनजान व्यक्ति पहुंचता है तो तुरंत बालू खनन करने वाले गिरोह के लोग वाहन को नाले से निकाल कर चले जाते है। बालू लेकर जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली की स्पीड काफी अधिक रहती है। कब कौन चपेट में आ जाए कहा नहीं जा सकता।गिरोह के लोग आसपास के चौक चौराहे पर रात भर मुस्तैद रहते हैं। किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न होने पर वह अपने हिसाब से निपट लेते हैं।इस संबंध मे खनन निरीक्षक ईश्वरचंद ने बताया कि लगातार रात मे छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।




