श्री बालाजी सरकार का भजन कीर्तन भंडारा हुआ संपन्न

बर्डपुर/महादेवा बाजार ।थाना अंतर्गत महादेवा बाजार में श्री बाला जी सरकार का भजन कीर्तन तथा भंडारा का आयोजन हर साल की भांति इस बार भी बहुत धूमधाम से मनाया गया श्री बालाजी सेवक परिवार महदेवा बाजार बालाजी के कार्यक्रम में बड़ी श्रद्धा पूर्वक तथा भक्तगण भजन कीर्तन में शामिल होते हैं महादेवा बाजार में लगातार पंचवर्षीय से बालाजी कार्यक्रम हो रहा है इस भजन कीर्तन में सुंदरकांड का पाठ भव्य श्रृंगार और कीर्तन तथा बालाजी की आरती होती है बहुत दूर से आए भक्त अपने भक्ति में लीन रहते है जो भी भक्त अपनी सच्ची श्रद्धा से बालाजी सरकार से मांगता है बालाजी उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और विवेक गुप्ता की मौजूदगी रही। गोंडा से आई भजन गायिका दीपिका मिश्रा और प्रमोद चंचल ने अपने भजनों से भक्तों का मन मोह लिया। उक्त अवसर पर अशोक,विजय गुप्ता,राधेश्याम, श्याम नारायण पांडे, विनोद, संजय, मिठाई लाल आदि उपस्थित रहे।




