गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

होली पर्व को लेकर भिनगा कस्बे में पुलिस का सघन फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा भिनगा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ सघन फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त किया गया।फ्लैग मार्च के दौरान कस्बे के प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों तथा प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा शांति पूर्वक होली पर्व मनाने की अपील की।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग, अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।इस दौरान क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा राज प्रकाश सिंह, प्रभारी यातायात सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।जनपद पुलिस द्वारा होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निरंतर गश्त, चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, जिससे नागरिक सुरक्षित एवं निर्भय वातावरण में त्योहार मना सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!