राणा सांगा विवाद पर रामजीलाल सुमन के समर्थन में उतरे समाजवादी कार्यकर्ता

बलरामपुर। जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी के समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष मनीष चंद्र सोनकर के नेतृत्व में राणा सांगा विवाद पर राज्यसभा से सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर 26 मार्च को करणी सेवा के युवाओं ने पुलिस बल के उपस्थिति में सांसद के निवास परिसर में घुसकर हंगामा कर बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ कर छाती पहुंचाई जिसको लेकर पूरे प्रदेश के समाजवादियों में आक्रोश है पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से चलकर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन प्रेषित किया ज्ञापन में प्रदेश के दलित पिछड़ों अल्पसंख्यको का उत्पीड़न बंद करने पार्टी के राज्यसभा सांसद रामलालजी सुमन की सुरक्षा बढ़ाने घटना में आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने जैसी कई मांगे की है मांगे पूरी न होने की दशा में व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाने की बात कही गई है उक्त अवसर पर गैसड़ी विधानसभा के विधायक राकेश यादव प्रदेश सचिव ओंकारनाथ पटेल पूर्व विधायक जगराम पासवान पूर्व विधायक रामसागर अकेला पूर्व ब्लाक प्रमुख सफीक अहमद विजय कुमार मौर्य महेंद्र यादव आकाश मौर्य सुरेंद्र पटेल हनुमान यादव सतीश चौहान अरविंद सिंह जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव अरमान पठान अनिल चौधरी विजय प्रकाश सोनकर विनोद यादव राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।




