गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बाढ़ के दौरान मृतक के परिवार के परिजनों को मिला सहायता राशि

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। भीषण बाढ़ के दौरान मृतक के परिवार के परिजनों को सहायता राशि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करा दी गयी है जिसमें दिन सोमवार को मृतक राज सिंह चौहान के आश्रित पुत्र राजकुमार, पिता रामबरन को धनराशि रू0 4.00 लाख, तथा दिनांक 20.10.2022 को मृतक स्व0 सुरेश के आश्रित पत्नी सुनीता को धनराशि रू0 4.00 लाख, दिनांक 18.10.2022 को स्व0 बबिता के पति लक्ष्मण को धनराशि रू0 4.00 लाख, दिनांक 16.10.2022 को स्व0 जयशंकर पुत्र रमेश एवं पिता रामसुभग को धनराशि रू0 4.00 लाख, की अहेतुक सहायता राशि उनके बैंक खाते में हस्तान्तरित कर दी गयी है।

इसके अलावा भगौतापुर तप्पा कोड़री तहसील बांसी में 03 आवासीय पक्का मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त हुआ है जिसके लिए दिनांक 06.10.2022 को गोमती पुत्र रामजतन को रू0 1 लाख 20 हजार, दिनांक 12.10.2022 को लल्ले पुत्र कन्हई को रू01 लाख 20 हजार तथा दिनांक 14.10.2022 को इल्ले उर्फ राजाराम पुत्र कन्हई को रू01 लाख 20 हजार की सहायता राशि उपलब्ध करा दी गयी है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ बिभीषिका में मृतक के परिवार के लोगो को सहायता राशि को देने में पूरी तत्परता के साथ जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर द्वारा एक विज्ञप्ति के माध्यम से दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!