नाबालिग संग गैंगरेप,3 गिरफ्तार

बस्ती। सोनहा पुलिस स्वाट टीम एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के 3 अभियुक्त गण को गिरफ्तार किया गया है। थाना सोनहा पुलिस ने धारा 70 (2) 137 (2) 127 (2) 115 (2) 351 3 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बंधित सहबान पुत्र सत्तन दिलशाद पुत्र सफात अली व रसीद पुत्र राहत अली निवासी गण ग्राम धौरहरा थाना सोनहा जनपद बस्ती को दुबौली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गण के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। साहबान पुत्र सत्तन दिलशाद पुत्र सफात अली रसीद पुत्र राहत अली साहबान की मां सफात की औरत साहबान की चाची निवासीगण ग्राम धौरहरा थाना सोनहा जनपद बस्ती पंजीकृत किया गया। अभियुक्त गण की गिरफ्तारी के क्रम में आज की कार्यवाही सम्पादित की गयी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सोनहा रमजान अली अंसारी , प्रभारी स्वाट टीम उपनिरीक्षक संतोष कुमार मय टीम प्रभारी एसओजी टीम विकास यादव मय टीम प्रभारी सर्विलांस सेल उपनिरीक्षक शशिकान्त मय टीम प्रभारी चौकी असनहरा उपनिरीक्षक रितेश कुमार सिंह , उपनिरीक्षक जयप्रकाश तिवारी थाना सोनहा हेड कांस्टेबल अशोक यादव , हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल पवन यादव , कांस्टेबल पंकज कुशवाहा , कांस्टेबल छवि राम यादव थाना सोनहा जनपद बस्ती का सराहनीय योगदान रहा।




