गायत्री परिवार की जोनल कार्यशाला अयोध्या में संपन्न

बलरामपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के उत्तर जोन प्रभारी श्रद्धेय परमानंद द्विवेदी ने गायत्री परिवार के उत्तर प्रदेश के पांच जोनो के 23 जनपदों के समस्त ट्रस्टीगण, मंदिर व्यवस्थापक, जिला समन्वयक, युवा प्रकोष्ठ, महिला मंडल मंडल सहित सभी प्रकोष्ठों के सक्रिय तथा वरिष्ठ सदस्यों की एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में पहुंचे सभी परिजनों ने अपने दिनचर्या की शुरुआत प्रातः ध्यान यज्ञ, और रामकोट अयोध्या की परिक्रमा के साथ की, ष्क्रांति का अध्याय लिखकर दे गए हैं आप जो एक छोटी सी बालिका द्वारा प्रज्ञागीतऔर युगगीतष्युग धर्म निभाने को जो भी अकुलाता है, उस जागृत आत्मा को महाकाल बुलाता है के माध्यम से गायत्री शक्तिपीठ अयोध्या में नवनिर्मित सभागार में जोनल कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। शांतिकुंज प्रतिनिधि एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी परमानंद द्विवेदी ने उपस्थित 23 जनपदों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2026 में गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री माता भगवती शर्मा जी का जन्म शताब्दी वर्ष है, इस दौरान आप सबको अपने व्यक्तित्व का सुधार और विकाश करना है, साधनात्मक पुरुषार्थ करके अपने अंदर के कार्य करने की ऊर्जा को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए बहुत स्वर्णिम समय है, हम लोगों को वंदनीय माता जी को श्रद्धांजलि देने के लिए उल्लेखनीय कार्य करना होगा। लखनऊ के संजय चतुर्वेदी, अयोध्या जोन प्रभारी देश बंधु तिवारी, रामकेवाल यादव, ने भी अपने उद्बोधन के द्वारा कार्यकर्ताओं के अंदर जोश और ऊर्जा का संचार किया। इस कार्यशाला में जनपद के गैंसड़ी ब्लॉक से राधे गोविंद गुप्ता, माता प्रसाद गुप्ता, सचिन सोनी, विजय गुप्ता और युवा प्रकोष्ठ जनपद प्रभारी संदीप जायसवाल तुलसीपुर ब्लॉक से जिला संयोजक सत्य प्रकाश शुक्ला ,गुलाब चंद भारती, राजीव गोयल ,जीवन लाल गुप्ता, परमेश्वर जायसवाल, घनश्याम गुप्ता, महंत राम गुप्ता, बलरामपुर ब्लॉक से सतीश मिश्रा, शिव कुमार सिंह ,सीताराम वर्मा और पचपेड़वा से अंगद प्रजापति, सहायक अध्यापक राजनाथ जी और बालेश्वर चौरसिया के साथ 30 लोगों ने प्रतिभाग किया।




