उत्तर प्रदेशश्रावस्ती
रन फॉर यूनिटी: एकता की दौड़, अखंडता का संकल्प

श्रावस्ती। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर (गुरुवार) को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम आयोजित होगा। यह दौड़ एकता, अखंडता व राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन भिनगा में पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा शुभारंभ किया जाएगा।सभी थाना क्षेत्रों कृ भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्त नगर गिरंट, गिलौला, नवीन मॉडर्न श्रावस्ती, इकौना व सोनवा कृ में सुबह 7 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। जनसहभागिता हेतु अपीलरू जनपदवासी अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित एकता दौड़ में बढ़-चढ़कर भाग लें और सरदार पटेल जी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार करें।आपके कदम से बढ़ेगी एकता की रफ़्तार! श्रावस्ती दौड़ेगी, एकता के लिए!




