गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

रतन सेन डिग्री कॉलेज में पंचप्रण की शपथ दिलाई

सिद्धार्थनगर। रतन सेन डिग्री कालेज, बाँसी, सिद्धार्थनगर में दिनांक 13 अक्टूबर, 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सुनीता त्रिपाठी ने पंचप्रण की शपथ दिलाई और कहा पंचप्रण से देश की सभ्यता और संस्कृति का उत्थान होगा। इसे सदाचार, सहिष्णुता, सद्भावना एवं राष्ट्रीय एकात्मका को भारतवर्ष की आत्मा बताया। प्राचार्य डॉ0 संतोष कुमार सिंह ने कहा पंचप्रण प्रतिज्ञा मुख्य रूप से विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने और इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करने, देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयास करने, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करने, देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहने की प्रतिज्ञा दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 विनोद कुमार ने कहा पंचप्रण पाँच शक्तियां हैं जो देश को आगामी 25 वर्षों के संकल्प हैं। बी0एड0 विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो0 अर्चना मिश्रा ने कहा नारी शक्ति चन्दन अधिनियम इन्हीं पंचप्रण का साकार रूप है। बी0एड0 विभाग के असि0 प्रो0 डॉ0 संदीप पाण्डये ने पंचप्रण को भारत की अनेकता में एकता का सूत्र बताते हुए प्राचीन भारत को सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन देने वाला विश्व गुरू बताया। इसी कड़ी में स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं द्वारा मिट्टी व अक्षत के संग्रहण हेतु कलश यात्रा निकाली गई जिसमें प्रमुख रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 संतोष कुमार सिंह, बी0एड0 विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो0 अर्चना मिश्रा, डॉ0 संदीप पाण्डेय, डॉ0 अखिलेश कुमार उपाध्याय, श्री आलोक दूबे, श्री रविरेश सिंह, श्री मनोज कुमार सोनकर, श्री राजेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 विनोद कुमार, डॉ0 सुनीता त्रिपाठी ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!