गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को मिशन शक्ति चरण 5 के तहत बालिकाओं ने संभाला

बहराइच। मिशन शक्ति चरण -5 के कार्यक्रम के अंतर्गत आज कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को एक दिन के लिए विभिन्न जिला स्तरीय प्रशासनिक पदों का दायित्व सौंपा गया। जिला अधिकारी के रूप में राधिका (कक्षा 7), पुलिस अधीक्षक के रूप में अंजलि कक्षा 6, मुख्य विकास अधिकारी के रूप में रांची देवी और बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में आस्था कश्यप(कक्षा 8) ने भूमिका निर्वहित की। इस क्रम में सभी अधिकारियों ने बुके देकर इन छात्राओं का स्वागत किया व उपहार स्वरूप बैग, स्टैशनरी किट और सामान्य अध्ययन की बुक देकर इनको अभिप्रेरित किया। सभी अधिकारियों ने इन पदों तक कैसे पहुँचा जाये इसकी रणनीति व तैयारी का स्तर क्या हो इसकी जानकारी छात्राओं को दी। विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण कैसे हो इससे भी अवगत कराया गया। समस्त अधिकारी गणों से मिलकर उक्त छात्राएं काफी प्रफुल्लित नजर आयीं। उक्त अवसर पर जिला बेसिक, शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, जिला समन्वयक बालिका अनुराग शर्मा, लेखाकार आशाराम, वार्डन योगिता त्रिपाठी, स्टेनो प्रशांत श्रीवास्तव व समस्त कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!