जिला कांग्रेसकार्यालय पर मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को जिला कांग्रेसकार्यालय पर भारत रत्न, देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाअध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू, महासचिव सुदामा प्रसाद, सचिव ओमप्रकाश दूबे ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका बलिदान भारतीय राजनीति के इतिहास में अमर रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि आज हम सबका कर्तव्य है कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश की तरक्की और भाईचारे को मज़बूत करें।अनिल सिंह अन्नू ने आगे कहा आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के कार्यकाल में गृह मंत्री रहे पूर्ण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था। पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार गुड्डू, ब्लाक अध्यक्ष होरी लाल श्रीवास्तव एवं डॉ प्रमोद कुमार ने ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने का जो काम किया, वह हमेशा याद रखा जाएगा। आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम आपसी एकता और सौहार्द को बनाए रखते हुए देश की प्रगति में योगदान दें। का्यक्रम का संचालन।बदरे आलम वरिष्ठ समाजसेवी, उत्कृष्ट नेता ने किया। इस अवसर पर विक्की रिजवी, ऋषिकेश मिश्रा,सचिन संतोष चौधरी, युवा नेता रियाजुद्दीन राइनी,शौकत अली, श्रीमती रुखमीना, अकरम अली, रियाजउद्दीन राईनी, श्याम नरायन उपाध्याय विज्ञानी बाबा-सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



