उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
आयुष पाठक ने 95.25 प्रतिशत अंक हासिल बढ़ाया परिवार का मान

बांसी। सीआईएससीई बोर्ड बुधवार को कक्षा 10 व 12 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें गोमती नगर, लखनऊ के सीएमएस कॉलेज के इंटर के छात्र आयुष पाठक ने 95.25 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया। मिठवल विकास क्षेत्र के पचमोहनी गांव निवासी आयुष पाठक पुत्र अनिल पाठक ने सीआईएससीई बोर्ड की इंटर परीक्षा परिणाम में 95.25 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस खुशी में परिवार के साथ क्षेत्र के लोग आयुष पाठक को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। आयुष पाठक के पिता अनिल पाठक केंद्र सरकार में नौकरी करते हैं। माता हेमा पाठक गगृहिणी है। आयुष पाठक ने बताया आगे यूपीएससी की तैयारी करेंगे। इस दौरान आलोक पाठक, सभा सूरत पाठक, पुनीत पाठक, कमल पाठक सहित गांव के लोग मौजूद रहे।




