प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण विश्व पर्यावरण दिवस- 5 जून को “एक वृक्ष मां के नाम
दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच । राजकीय हाईस्कूल टेण्डवा सिस्टीपुर-बहराइच में दिनांक 21 मई से 10 जून 2025 तक आयोजित होने वाले समर कैंप की गतिविधियों में 05 जून 2025 को आयोजित कार्यक्रमों में सबसे पहले योग एवं व्यायाम छात्र-छात्राओं ने किया। तत्पश्चात प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों के भ्रमण के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।प्रधानाचार्य बच्छ राज ने बताया कि प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों के भ्रमण से एक रोमांचक एवं ज्ञानवर्धक अनुभव होता है। प्राकृतिक स्थलों में पहाड़ी क्षेत्र, समुद्र तट, वन , झीलें ,जलप्रपात और पर्यटन स्थलों में आगरा, दिल्ली, जयपुर ,मधुराजपुर, वाराणसी, पुष्कर, अयोध्या ,मथुरा आदि आते हैं। पर्यटन स्थलों में स्थानीय रीति रिवाजों, परंपराओं और हस्तशिल्पों का एक महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह तत्व पर्यटन को समृद्ध करते हैं। हस्तशिल्प स्थानीय कला और कौशल को दर्शाते हैं, जबकि रीति रिवाज और परंपराएं संस्कृति और इतिहास को जीवित रखते हैं ।रीति रिवाज परंपराओं में विवाह समारोह, त्यौहार ,लोक संगीत और नृत्य अन्य रीति रिवाज हस्तशिल्प में स्थानीय कला और कौशल विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प आदि आते हैं। सभी छात्र-छात्राओं ने आज की गतिविधियों में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। अन्त में प्रधानाचार्य बच्छ राज ने सभी के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार तिवारी उपस्थित थे।



