उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सांसद जगदम्बिका पाल ने किया ग्रीष्मकालीन शिविर समर कैंप का शुभारंभ

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। सांसद जगदम्बिका पाल के प्रयास से जनपद के 738 कंपोजिट एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन शिविर समर कैंप का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय बूढ़ा में सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल के कर कमल द्वारा किया गया, माननीय सांसद डुमरियागंज के द्वारा समर कैंप के महत्व को समझाते हुए कैंप में प्रतिभाग करने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई, इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा समर कैंप के बारे में बच्चों को विस्तार से अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम में समस्त जिला समन्वयक की उपस्थिति रही, साथ ही शिव नाडर फाउण्डेशन से कार्तिकेय पाण्डेय मौजूद रहे।




