मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 321 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सांसद ने दिया आर्शीवाद

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/सिद्धार्थनगर। रविवार को राजा रतन सेन डिग्री कॉलेज के प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस उत्सव रुपी कार्यक्रम में कुल 321 जोड़ों ने एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह और विनय वर्मा सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।समारोह की सबसे खास बात इसकी विविधता रही। कार्यक्रम में अलग-अलग धर्मों के रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराए गए,हिन्दू समुदाय 229 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फेरे लिए वही बौद्ध धर्म के अनुसार 65 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ,मुस्लिम समुदाय 27 जोड़ों का निकाह मौलानाओं द्वारा पढ़ाया गया।जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।सीधे खाते में 60,000 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से वधू के खाते में भेजी गई। जोड़ों को ट्रॉली बैग, सीलिंग फैन, डिनर सेट, कुकर, प्रेस, गद्दे-कंबल, चांदी के पायल-बिछिया और वैनिटी किट जैसे आवश्यक सामान दिए गए। उपहार स्वरूप 5 किलो लड्डू के साथ बादाम, अखरोट और मखाना जैसे सूखे मेवे भी भेंट किए गए।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीतल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित भारी संख्या में जन प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने इस योजना को श्गरीब की बेटीश् की चिंता दूर करने वाली मुख्यमंत्री की सबसे संवेदनशील पहल बताया।
सांसद की सौगातः नवविवाहितों को मिलेगा रोजगार
दैनिक बुद्ध का संदेश
सांसद जगदम्बिका पाल ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि शादी के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए रोजगार जरूरी है, इसलिए जिला प्रशासन के माध्यम से इन जोड़ों को नौकरी और प्लेसमेंट दिलाने में मदद की जाएगी। साथ ही, स्वरोजगार के इच्छुक जोड़ों को ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।



