नौनिहालों में शिक्षा के साथ संस्कारों का करेंगे समावेश: डा सुरेंद्र चौधरी

बस्ती। जनपद के रुधौली विकासखण्ड अंतर्गत डुमरी दुसलवा में आदर्श कृषक इंटर कालेज के नए संस्थान सन फ्लावर स्कूल का कल बड़ी धूमधाम से उद्घाटन हुआ। जनपद के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने फीता काटकर सन फ्लावर स्कूल का उद्घाटन किया। मुख्यातिथि के रूप में पधारे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने एस.पी.वी. स्कूल सन फ़्लावर स्कूल के अनावरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बताया कि इस क्षेत्र का सौभाग्य है कि अयोध्या प्रसाद चौधरी जैसे शिक्षक इस माटी में जन्मे ,जिन्होंने इस क्षेत्र को अपना परिवार मानकर हर घर को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा आदर्श कृषक इंटर कालेज परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने समय की माँग के अनुसार समस्त सुविधाओं से युक्त बेहतरी शिक्षा संस्थान का अनावरण करवाया। विशेष रूप से डॉ सुरेंद्र चौधरी का आभार व्यक्त करता हूँ, जो हमें इस महान कार्य मे सहभागी होने का अवसर प्रदान किये। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र – छात्राओं ने हजारों की संख्या में उपस्थित गणमान्यों का मन मोह लिया। कार्यक्रम आयोजक डा. जितेंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, डा. सुरेंद्र चौधरी, विंद्रेश चौधरी, अजय, बाबी, रिंकी मैम रही। मीडिया से बातचीत में डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि ग्रामीण परिवेश में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा से बच्चो को दूर नही जाना पड़ेगा, उन्होंने कहा कि आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर शिक्षा ना मिल पाना और इसके लिए अभिभावकों की परेशानियों को देखते हुए डुमरी दुसलवा में इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने से अब इस क्षेत्र के लोगों को दूर शहर में महंगे शिक्षा से निजात मिल सकेगा। कार्यक्रम में एडीओ विजय वर्मा, एडीओ सूरज वर्मा, आलोक रंजन, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक जी, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अमर कुमार समेत भारी संख्या में लोग रहे मौजूद।



