डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन कॉलेज ने दो हॉस्पिटल्स से की संबद्धता, नर्सिंग छात्रों को मिलेगा इंटर्नशिप का अवसर

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती स्थित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल कॉलेज/डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड हेल्थ साइंसेज के प्रबंध निदेशक राम जी मिश्र ने छात्र-छात्राओं के व्यावहारिक प्रशिक्षण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरदान हॉस्पिटल बलरामपुर एवं मोहित हॉस्पिटल इकौना, श्रावस्ती को अपने कॉलेज से संबद्धता प्रदान की है। यह संबद्धता कॉलेज में नर्सिंग एवं हेल्थ साइंसेज फैकल्टी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप और व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके। इस अवसर पर वरदान हॉस्पिटल बलरामपुर के प्रबंध निदेशक डॉ आर्यन त्रिपाठी एवं मोहित हॉस्पिटल इकौना श्रावस्ती के प्रबंध निदेशक डॉ हरदेव वर्मा ने कॉलेज के प्रबंध निदेशक राम जी मिश्र के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों ने आपसी सहयोग और समन्वय के साथ छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रशिक्षण देने की प्रतिबद्धता भी जताई। कॉलेज के प्रबंध निदेशक राम जी मिश्र ने बताया कि भविष्य में अन्य हॉस्पिटल्स और संस्थानों को भी कॉलेज से संबद्धता प्रदान की जाएगी, ताकि छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक अवसर मिल सकें और समाज तथा राष्ट्र की बेहतरी में उनका योगदान और अधिक सशक्त हो सके।




