गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी किया गिरफ्तार

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना कपिलवस्तु पुलिस ने 18 अगस्त को यह कार्रवाई किया। आरोपी की पहचान बिहार के पश्चिमी चम्पारण के मटियरिया थाना क्षेत्र के दगरौल निवासी सिबली उर्फ साहेब जान के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय नेसार अंसारी का पुत्र है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 65/2025 के तहत धारा 137(2), 65(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अमला यादव और कांस्टेबल राजकमल यादव की अहम भूमिका रही। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!