गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जोगीबारी में 15 साल से अधूरा पड़ा एएनएम सेन्टर, शिकायत के बाद भी अधर में लटका

जोगिया/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड जोगिया के ग्राम पंचायत जोगीबारी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार अधर में लटका हुआ है। गांव में करीब 15 साल पहले एएनएम सेन्टर का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन केवल दीवार उठाने के बाद काम रुक गया। ग्राम पंचायत जोगीबारी प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह के अनुसार निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों को उम्मीद जगी थी, वे सोच रहे थे कि गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होगी, लेकिन 15 साल के बाद भी वहां सिर्फ ईट पत्थर की नींव व दीवार जर्जर अवस्था में दिखाई देती है। प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह ने बुधवार को डीएम को शिकायती पत्र देकर इस मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर यह स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी योजना है, तो निर्माण कार्य किया जायें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!