गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात पयागपुर ब्लॉक और तहसील का किया निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/ बहराइच। बहराइच जिले में स्थित पयागपुर ब्लॉक और तहसील का आज जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी कार्यालय में बैठकर पयागपुर ब्लॉक द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी लिया और फाइलों का भी निरीक्षण किया। बीडीओ पयागपुर दीपेंद्र पाण्डेय ने उन्हें परिसर के सभी कक्ष दिखाए, साथ ही उन्होंने परिसर में स्थित शिव मंदिर का भी अवलोकन किया। पयागपुर ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी पयागपुर द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों को भी सराहा तत्पश्चात् पयागपुर तहसील में पहुंचकर उप जिलाधिकारी पयागपुर कार्यालय में बैठकर फाइलों का निरीक्षण किया साथ ही साथ तहसील परिसर में सभी कक्षों का भी निरीक्षण किया इसके बाद वकीलों से भी मिलकर वार्ता किया और उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा। तहसील पयागपुर परिसर में पौधरोपण भी किया तथा ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने के लिए निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!