विश्व हिंदू महासंघ ने हिंदू धर्म में कराई वापसी

सिद्धार्थनगर। विश्व हिंदू महासंघ सिद्धार्थनगर के द्वारा अखण्डकृपा हनुमंतालय पर जबरन प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने से असंतुष्ट हिंदू युवा अखण्ड प्रताप सिंह पुत्र उमेश सिंह डुमरियागंज सिद्धार्थनगर का शुद्धिकरण गंगाजल पान कराकर मंत्रोच्चारण करके तिलक लगाया गया और माल्यार्पण कर पुनः क्षत्रिय जाति व हिंदू धर्म में सम्मिलित कराया विश्व हिंदू महासंघ सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष कृपाशंकर त्रिपाठी ने। कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ व विश्व हिंदू महासंघ के नारे उत्साह पूर्वक कार्यकर्ता लगाते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह एडवोकेट जो विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं को वादी मुकदमा अखण्ड प्रताप सिंह ने वकालतनामा प्रस्तुत कर अपना अधिवक्ता नियुक्त किया और अपनी सम्पूर्ण पीड़ा को बताया। वादी मुकदमा ने बताया कि उसे खाड़ी देश से धन दिलाने का आश्वासन दिया था लेकिन सारा धन खुद हड़प लिया। इसपर सभा में उपस्थित सभी आक्रोशित हो गये और वादी को आश्वस्त करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी की सरकार को बदनाम करने की योजना विधर्मियों द्वारा चलायी जा रही है जिसे किसी भी कीमत पर हिंदू समाज स्वीकार नहीं करेगा। प्रदेश मंत्री अखिल क्षत्रिय महासभा कृष्णपाल सिंह ने कहा कि हिंदू हित के लिए क्षत्रिय समाज हमेशा समर्पित है और रहेगा सहप्रभारी बस्ती मंडल राजन सिंह ने धर्मांतरण को खतरनाक साजिश बताते हुए हर हिंदू को सजग रहने की अपील किया। सभागार में हिन्दू युवक के शुद्धिकरण कार्यक्रम में हरेन्द्र बहादुर सिंह जिला संयोजक विहिम अरुण त्रिपाठी, गिरिजा रमन त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, संतोष मिश्रा,श्रीकृष्ण मिश्रा, गोपाल त्रिपाठी, उमेश सिंह, प्रमोद सिंह, विकास उपाध्याय, नारायण दूबे, अनूप दुबे,रामचन्दर, पंकज कुमार सिंह राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।



