गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का एसकेएस कालेज सबलापुर में किया गया आयोजन

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच। टिकोरा – सीतापुर हाईवे मार्ग के सबलापुर स्थित डॉक्टर सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस सेमिनार हाल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केक काटकर मनाया गया। जिसमें नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था निदेशिका पल्लवी शुक्ला,डा.वर्षा शुक्ला, मैनेजर आस्था शुक्ला व नर्सिंग प्राचार्य हरीश नागर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कालेज की छात्र – छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर, भाषण,गायन,नाटक समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। निदेशिका पल्लवी शुक्ला ने कहा कि महिलाओं की स्थिति को सुधारने में शिक्षा ही एक माध्यम है जो कि उन्हें समाज में सशक्त बन सकती है। एक शिक्षित महिला ही अपने अधिकारों के लिए बोल सकती है। प्राचार्य हरीश नागर महिलाओं को सशक्त बनने एवं प्रत्येक परिस्थिति में अपना मनोबल न‌ गिरने देने की प्रेरणा दी। डा. वर्षा शुक्ला व आस्था शुक्ला ने भी छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में विधिवत जानकारी दी। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पैरामेडिकल कि छात्रा मांशी त्रिपाठी व द्वितीय स्थान जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा ईशा तिवारी एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा पूजारानी व एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा रानू अवस्थी को निदेशिका पल्लवी शुक्ला व डा. वर्षा शुक्ला ने ट्राफी व पेन देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका संगीता पाल ने किया। इस मौके पर डा. वर्षा शुक्ला,मैनेजर आस्था शुक्ला,चन्दन शर्मा, उदय वर्मा,आलोक शुक्ला, मोहम्मद अशरफ, श्रवण कुमार, फूलचंद्र डावरिया, सौम्या सिंह, लवीशा प्रजापति, आयुषी, सुषमा गिरी, छाया, सौम्या सिंह, संगीता पाल, ईशा वर्मा, संगीता,मधु उपाध्याय, कीर्ति मिश्रा मौजूद रहीं।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!