उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलकर हिन्दू नव वर्ष एंव नवरात्रि की दी बधाई

सिद्धार्थनगर। भाजपा सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को हिंदू नव वर्ष, चौत नवरात्रि एंव उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर अपनी शुभकामनाएं दिया। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने बताया सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद सिद्धार्थनगर के समस्त भाजपा परिवार की तरह से मा० मुख्यमंत्री जी से मिलकर उनको बधाई एंव शुभकामनाएं दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा जनपद में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाते हुए सभी लोग प्रभावी ढंग से कार्य करें। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष के उपलब्धियों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार करे।




