गांव-गांव विकास कार्यों की पड़ताल में जुटे बीडीओ सौरभ पाण्डेय मिठवल
अधिकारियों व सचिवों संग बैठक कर दिए सख्त निर्देश, ग्रामीणों में बढ़ा भरोसा

सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड मिठवल में चल रहे विकास कार्यों को गति देने के लिए ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) ने गांव-गांव दौड़कर निरीक्षण किया। बीडीओ सौरभ पाण्डेय ने कई गांवों का भ्रमण कर मौके पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण, नाली-खड़ंजा, शौचालय निर्माण और पेयजल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा की। जहां कार्य अधूरे मिले वहां तत्काल तेजी लाने को कहा गया। उन्होंने ग्राम सचिवों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी कि लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद बीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय पर सचिवों व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि योजनाओं को धरातल पर लाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे और कार्यों में पारदर्शिता व गुणवत्ता सुनिश्चित हो। ग्रामीणों ने बीडीओ की इस सक्रियता का स्वागत किया। उनका कहना है कि अब गांवों में सड़कें पक्की हो रही हैं, नालियां बन रही हैं और आवासीय योजनाओं का असर दिखने लगा है। ग्रामीणों ने भरोसा जताया कि अगर इसी तरह जवाबदेही तय होती रही तो आने वाले दिनों में मिठवल ब्लॉक के गांव आदर्श रूप में बदल जाएंगे।




