मोदी सरकार के विश्वास,विकास और जनकल्याण के बारह वर्ष पूर्ण

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी गैसड़ी के नि. विधायक शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू ने बुधवार को नगर पंचायत पचपेड़वा नई बाजार राम जानकी मंदिर में मत्था टेक कर पूजन आरती किया उसके बाद भंडारे का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान नि. विधायक शैलेश कुमार सिंह ने वृक्ष लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना की। भंडारे से पूर्व सुंदर कांड का पाठ हुआ। आयोजित कार्यक्रम में गैसड़ी विधानसभा के प्रभारी राम कृपाल,नगर पंचायत पचपेड़वा अध्यक्ष रवि वर्मा,गैसड़ी ब्लॉक प्रमुख जगदंबा सिंह,मंडल अध्यक्ष पचपेड़वा अमित जायसवाल, भाजपा नेता पप्पू मिश्रा, पंकज सिंह,बबलू प्रधान, सभासद रामविलास विश्वकर्मा, नंदकुमार पांडे, रमेश बिट्टू प्रधान,विक्की गुप्ता,अंजनी गुप्ता राम जानकी मंदिर के संरक्षक शिव अग्रवाल,जगदंबा अग्रवाल,मंदिर के पुजारी सहित बड़ी संख्या में लोग भंडारे में शामिल रहे।




