गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जयकारों के साथ निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ कस्बे से सटे ब्लॉक रोड पर शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्त जयकारों की बीच भक्ति गीतों पर थिरकते हुए डोई नदी पर पहुंचे। यहां पीत वस्त्रधारी महिलाओं व युवतियों ने जल भर कर पुनः कथा स्थल पहुंच कर कलश स्थापित किया। कस्बे से सटे नवनिर्मित डॉ. सुनीता जायसवाल मेमोरियल हॉस्पिटल सुपर मल्टी स्पेशिलिटी एंड ट्रामा सेंटर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से पहले यजमान डॉ. सुशांत कुमार जायसवाल ने भक्तों के साथ कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा रेलवे क्रासिंग, पेट्रोल पंप, गड़ाकुल तिराहा, श्रीराम जानकी मंदिर, नीबी दोहनी होते हुए डोई नदी पर पहुंचा। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पीत वस्त्रधारी महिलाओं व युवतियों ने जल भरा। कलश यात्रा में आगे-आगे चल रही हाथी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। यात्रा में शामिल भक्त भक्ति गीतों पर रास्ते भर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए डांस करते रहे। प्रभु का जयकारा भी रास्ते भर लगता रहा। वापस कलश यात्रा श्रीराम जानकी मंदिर होते हुए हॉस्पिटल पहुंचा। इसके बाद पुरोहित राजेंद्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापित कराया। देर शाम सात बजे से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। यह कथा 10 मार्च तक चलेगी। जिसमें भक्त पहुंचकर रसपान कर सकते हैं। इस दौरान पंकज पांडेय, राजीव मिश्रा, किरन, रविंद्र गौड़, मनोज जायसवाल, राघवेंद्र उपाध्याय, सूर्यकांत पांडेय, सतीश जायसवाल आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!