थल सेवा दिवस पर भूतपूर्व सैनिक हुए सम्मानित

छावनी। छावनी क्षेत्र के सैनिक ग्राम पचवस में भूतपूर्व सैनिकों को थल सेवा दिवस पर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का आयोजन पचवस गांव में बने कर्नल केशरी सिंह द्वार पर किया गया जिसमें सेवानिवृत्ति सूबेदार मेजर रंजीत सिंह ने स्वर्गीय कर्नल केशरी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया उपस्थिति लोगो द्वारा राष्ट्रगान किया गया युवा समाज सेवा संगठन के संरक्षक अजय कुमार सिंह व अध्यक्ष रोहन सिंह ने पचवस गांव के भूतपूर्व सैनिक जो सेवानिवृत्ति होकर गांव में है उसमें सूबेदार मेजर रंजीत सिंह, सूबेदार सिंह रामदीन सिंह, सूबेदार उमाशंकर सिंह, नायक सूबेदार राजेश्वर सिंह को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर विशाल सिंह ,अभिषेक सिंह, अंशुमान सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे सेवानिवृत्ति सूबेदार मेजर रंजीत सिंह ने कहा कि सेवा दिवस का दिन जब आता है तो मां भारती की सेवा का जुनून आ जाता है नौकरी तो बहुत लोग करते हैं लेकिन देश की सेवा करने का मौका बहुत कम लोगों को मिल पाता है पचवस गांव से सेना में आज भी युवा जवान और आधिकारिक पदों पर जा रहे हैं पिछले साल इशांत सिंह और इस वर्ष दिव्यांश सिंह लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित हुये प्




