प्रदर्शनी से छात्रों के अलावा आम जन को गंभीर प्रेरणा मिलता है- डा ओ.पी . पाण्डेय

कुशीनगर/बोदरवार। विज्ञान और उद्यमिता से सम्बधित प्रदर्शनी से मेधावों के अलावा आम जन को भी बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा देती है । इसे देखकर कुछ अलग करने और सीखने जिज्ञासा बलवती होती है।ऐसी प्रदर्शनियों से वातावरण के प्रति लोग सजग और उसके गंभीर परिणाम से भविष्य को लेकर सचेत होते है।उक्त बातें भगवंत पाण्डेय पीजी कालेज में चल रही विज्ञान और उद्यमिता विकास प्रदर्शनी के तीसरे दिन समापन समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्व विद्यालय के प्रोफेसर डा० ओम प्रकाश पाण्डेय ने कही। डा. पाण्डेय ने प्रदर्शनी में प्रतिभागियों द्वारा लगाये गये विज्ञान विभाग के स्टालों की भूरि भूरि प्रसंशा की। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियो से विधिवत जानकारी ली और उनके ज्ञान कौशल की खूब सराहना की। इसरो, जल संरक्षण, गृह विज्ञान, आर्ट गैलरी, पर्यायवरण संरक्षण, रंगोली, मेंहदी,मोटे अनाज के कान्सेप्ट, भारत के विभिन्न संस्कृतियों को दिखाता फैरान शो, निवन्ध लेखन, संगीत, वादविवाद प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ग्रुपों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महा विद्यालय के प्रवधक अखिलेश पाण्डेय को बेहतर विज्ञान प्रयोगशाला और विशाल पुस्तकालय के लिए शाबाशी दी। समापन अवसर पर प्राचार्य डां सुनील कुमार पाण्डेय ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान बिपिन बिहारी पाण्डेय, अवध किशोर पाण्डेय, पुण्डरीक मिश्र, जय हिन्द यादव, दीपू सेठ, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, राम निवास गुप्त, रविप्रताप पाण्डेय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।




