ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर अखबारों में छपे टेंडर का’ ’भुगतान नहीं’

कुशीनगर। विकासखंड ’मोतीचक के विभिन्न’ ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए विभिन्न फर्माे से टेंडर के माध्यम से सप्लाई ली जाती है एवं विभिन्न कार्यों की भुगतान किए जाते हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत के द्वारा अखबारों में टेंडर छपते हैं और निर्धारित तिथियां के भीतर सबसे कम पेमेंट पर कार्य करने वाले फार्माे का टेंडर किया जाता है। परंतु सभी नियमों को ताखपर रखकर पंचायतो के द्वारा टेंडर तो छपवाए गए हैं परंतु उसका भुगतान किए बगैर विकास कार्यों हेतू फर्माे का भुगतान लगातार जारी है। नियम अनुसार छपे टेंडर का भुगतान होने के बाद ही अन्य भुगतान होने चाहिए परंतु ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं सचिव गण के द्वारा मनमानी करते हुए छपे हुए टेंडर का भुगतान तो नहीं किया जा रहा लेकिन अपने चहेते फर्मों को लगातार भुगतान की जा रही है। विकास खण्ड मोतीचक के ग्राम ’पंचायत तुरकडीहा बरवा झंगा फर्दमुंडेरा गोनहा हरपुर वरवा बिशनपुरा अजीजनगर सुतुहिया लक्ष्मीपुर धुस पकड़ी मदरहा मठिया उर्फ अक्टहा नारायनपुर चारगाह झंगा सीकटा बरठा अरगपुर में तो यह मनमानी अपने चरम पर है कुछ ग्राम पंचायत के द्वारा उन अखबारों में टेंडर छपवाए गए हैं जिनका कोई मानक भी नहीं है और अपनी कागजी खानापूर्ति कर ली गईं है सरकारी धन का मनमानी तौर पर नियमों की धजिया उड़ते हुए भुगतान करना और टेंडर का भुगतान नहीं करना तथा मानक विभिन्न अखबारों में टेंडर जांच का विषय है।



