गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर० ने ग्राम पंचायत लटेरा में विभिन्न सरकारी योजनाओं का किया निरीक्षण

इटवा(सिद्धार्थनगर)। जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर० ने शनिवार को तहसील डुमरियागंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के समापन उपरांत खुनियांव विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लटेरा में विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत लटेरा के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्टाक रजिस्टर, उठान रजिस्टर का मिलान किया गया। वितरण रजिस्टर नहीं पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा पूर्ति निरीक्षक पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी तथा रजिस्टर बनवाने हेतु निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि खाद्यान्न समय से एवं सही मात्रा में वितरण करायंे। घटतौली की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर० ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लटेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लेबर रूम को देखा गया। इसके साथ ही एचआरपी रजिस्टर, टीकाकरण रजिस्टर व अन्य सभी रजिस्टर व पटलों को देखा गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि डॉक्ट रात्रि में भी उपस्थित रहें। जिससे लोगांे को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले।जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर० ने विकास खण्ड खुनियावं के ग्राम पंचायत लटेरा में आर०आर०सी० सेन्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ग्रामवासियों से वार्ता की गयी। जिलाधिकारी ने सचिव को निर्देश दिया कि घर-घर से कूड़ा उठायें।जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर० ने पीएमश्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, लटेरा का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मिड्डे मील, टीन शेड निर्माण कार्य को देखा गया। जिलाधिकारी ने समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत भवन में किये जा रहे कार्यों के रिकार्ड को देखा गया। वित्तीय मास्टर रजिस्टर को देखा गया। गांव में कराये गये कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं के निरीक्षण के समय पीएसी अधीक्षक डॉ पीएन यादव तथा अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। इसी प्रकार विकास विभाग के योजनाओं के निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी अरूण कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी सईदुल्लाह, सम्बंधित ग्राम पंचायत के सचिव मो. तारिक,मोईदुर्रहमान, सुजीत जयसवाल, पियूष पाण्डेय आदि ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। खाद्य एवं रसद विभाग के निरीक्षण के दौरान पूतिनिरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप साही व कोटेदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!