गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

मनरेगा में जमकर हो रहा खेला, मास्टर रोल में फर्जीवाड़ा का सिलसिला जारी

बहराइच। मनरेगा कार्य में भ्रष्टाचार का खेला हो रहा है जानकरके लोग अनजान बन रहे हैं तथा सरकारी धन की बड़े पैमाने पर लूट की जा रही है वह भी बाकायदा सिस्टम से कि किसी को भनक ना लगे ; साथ ही साथ उत्तर प्रदेश सरकार के विकास कार्याे की धज्जिंया उड़ाई जा रही हैं। मिली जानकारी अनुसार जनपद बहराइच के विकास खण्ड तेजवापुर के ग्राम पंचायत मैगला का मामला प्रकाश में आया है जहां पर 14 दिन पूर्व मनरेगा के तहत साइड पर कम मजदूर कार्य कर रहे थे तथा 47 के करीब फर्जी मजदूर कागज पर कार्य कर रहे थे। ग्राम पंचायत मैगला में मनरेगा योजना में बन्दर बांट का सिलसिला जारी है जिसमें मनरेगा योजना में रोजगार सेवक से लेकर ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान मिल कर भ्रष्टाचार करके अपना अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं और मोटी रकम की कमाई कर रहे हैं। मनरेगा के मास्टर रोल में पुरुषों के साथ में महिलाओं का भी अटेंडेंस लगाया गया लेकिन सबसे बड़ी बात यहां पर यह दिखाई पड़ रही है कि जो फोटो अपलोड की गई है उसमें केवल पुरुष ही दिखाई पड़ रहे हैं महिला एक भी दिखाई नहीं पड़ रही है। सचिव मामले से अनजान बन रहे हैं जबकि मास्टर रोल में फोटो अपलोड सचिव के द्वारा ही दिखा रहा है और यहां तक विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सचिव अखिलेश यादव कह रहे हैं कि मेरा कोई कुछ नही कर सकता क्योंकि उपर से नीचे तक कमीशन जाता है। कमीशन वाले खेल द्वारा सरकार के द्वारा दी जा रही विकास योजनाओं को भली भांति न्यूनतम पायदान पर रखने का कार्य अच्छे ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। अब देखना है कि प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा या इसे ठंडे बस्ते में डाल देगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!