गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हयात नगर का सामुदायिक शौचालय बना खण्डहर योजनाओं पर फिर सवालिया निशान

बांसी/सिद्धार्थनगर। जिले के विकास खण्ड बांसी अन्तर्गत हयात नगर में बना सामुदायिक शौचालय आज अपनी दयनीय हालत पर खुद शर्मिन्दा है। आपको बता दें कि टूटी-फूटी दीवारें, शौचालय तक पहुंचने का रास्ता नदारद है। चारों तरफ उगी झाड़-झंखाड़ की घास और अव्यवस्था का आलम है। हालत यह है कि यहां जानवर भी शौच के लिए नहीं जाते हैं। फोटो देखकर ही आप बहुत कुछ समझ सकते हैं। वहीं सबसे बड़ा सवाल है कि जब शौचालय पूरी तरह से अनुपयोगी है, तो हर महीने केयरटेकर और अन्य मदों में सरकारी धन का भुगतान आखिर किस आधार पर हो रहा है? वहीं विकास खण्ड बांसी में वर्षों से जमे एडीओ पंचायत पर स्थानीय होने और रसूख के बल पर दबदबा बनायें हुए हैं। निचले स्तर पर ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान और एडीओ पंचायत की कमीशनखोरी ने सरकार की योजनाओं की जमीनी तस्वीर बदल दी है। जबकि जिलाधिकारी निरन्तर निरीक्षण कर सुधार की दिशा में कदम उठा रहे हैं, लेकिन बांसी एडीओ पंचायत की कार्यशैली से गांवों में विकास योजनाएं लूट की भेंट चढ़ती दिख रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!