गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : शिक्षण तकनीकियों का प्रयोग करें शिक्षक-खंड शिक्षा अधिकारी गोला

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोला बाजार/गोरखपुर। शिक्षा में बदलते आयामों के साथ नित नए प्रयोग हो रहे है इसलिए समय के साथ आधुनिक शिक्षण तकनीकी के साथ शिक्षकों को अपने अपने विद्यालयों में प्रयोग करके शिक्षण करना चाहिए उक्त बातें खंड शिक्षा अधिकारी गोला राजेंद्र सिंह ने ब्लॉक संसाधन केंद्र गोला पर आयोजित निपुण भारत मिशन के तहत चार दिवसीय संदर्भ दाता प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्घाटन सत्र में उपस्थित अध्यापकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्राथमिक शिक्षक संघ गोला के अध्यक्ष काशी नाथ तिवारी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। समाज में उनकी महती भूमिका होती है। शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार का भी निर्माण करें। एआरपी रामनयन शुक्ल ने कहा कि निपुण भारत लक्ष्य की संप्राप्ति के लिए शिक्षक संकल्पित होकर लर्निंग आउटकम को उच्च स्तर पहुंचाएं। एआरपी विपिन मिश्र ने कहा कि बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से उनके बाल मन मनोरंजक पूर्ण करके खेल-खेल में शिक्षा देने की जरूरत है। इस अवसर पर रवींद्र नाथ यादव, डा. विपिन मिश्र, प्रभेष प्रताप सिंह, शिव कुमार, कुलदीप गुप्ता, शिवप्रकाश यादव शुशील तिवारी, सलमान खुर्शीद प्रदीप मिश्र अरविंद पटेल प्रशांत दुबे महेशानंद पवन त्रिपाठी शशि पांडेय यशवर्य लक्ष्मी पांडेय संध्या यादव वंदना मिश्र रागिनी शुक्ल संतोष यादव आमिर अली राजन मल्ल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button