गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सांसद जगदंबिका पाल ने किया तिलौली में कंबल वितरण,आपका सांसद आपका बेटा

सिद्धार्थनगर। बांसी विधानसभा की तिलौली में निःशुल्क कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल रहे सांसद ने सैकड़ो जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबल वितरण किया सांसद ने कंबल वितरित करते हुए कहा कि आज आपका सांसद आपके बीच जरूरतमंदों को इस इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए निःशुल्क कंबल वितरण कर रहा है ताकि आप लोग ठंड से बच सके इस कड़ाके की ठंड में किसी भी व्यक्ति को ठंडक न लगे इसके लिए आपका सांसद स्वयं आप लोगो के बीच पहुंचकर कंबल वितरित कर रहा है उन्होंने कहा कि हर सुख दुख में आपका सांसद आपका बेटा बनकर आपके बीच हमेशा उपस्थित रहता है सांसद ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार हमेशा गरीबों के लिए कार्य करती है इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र पांडे मनोज चौबे ,प्रभुदयाल, प्रिंस शर्मा अमरेन्द्र सिंह, बबलू तिवारी, शुभम पाठक सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!