बभनी में चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बभनी में गांव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार भारती ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में एसबीआई से संतोष शुक्ला ने राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन,आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए सचिव अजय कुमार भारती ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान चौपाल कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आर्यन, रोजगार सेवक दीनदयाल, पंचायत सहायक वारिश अली शाह, सफाई कर्मचारी राजेंद्र राममिलन, पिंगल, विंद्रवती, सुष्मिता आदि मौजूद रहे।




